टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। टीम इंडिया के युवा स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेट में गंभीर इंफेक्शन के चलते उनका 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलना अब लगभग नामुमकिन माना जा रहा है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की चिंता बढ़ गई कि भारत-पाकिस्तान महामुकाबले से पहले अभिषेक फिट हो पाएंगे या नहीं।

मैच से पहले अस्पताल पहुंचे अभिषेक

भारतीय टीम को अपना दूसरा मुकाबला गुरुवार, 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ खेलना है। जानकारी के अनुसार, 7 फरवरी को USA के खिलाफ पहले मैच के दौरान ही अभिषेक को तेज बुखार था। बीमारी के बावजूद वे मैदान पर उतरे, लेकिन ‘गोल्डन डक’ पर आउट होने के बाद उनकी हालत और बिगड़ गई। मैच के बाद वे न तो फील्डिंग के लिए आए और न ही हाथ मिलाने के लिए मैदान पर दिखे।

See also  D

10 फरवरी को हुए टीम के प्रैक्टिस सेशन से भी अभिषेक नदारद रहे। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें पेट में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। हालांकि असिस्टेंट कोच रेयान डेस काटे ने उनके दो दिनों में ठीक होने की उम्मीद जताई थी, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।