बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Uncategorized

आयरन से भरपूर हैं यह 5 चीजें, इनके सेवन से हीमोग्लोबिन स्तर में आएगा सुधार

आयरन से भरपूर हैं यह 5 चीजें, इनके सेवन से हीमोग्लोबिन स्तर में आएगा सुधार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

हेल्थ डेस्क- प्रकृति ने हमें अनेकों प्रकार के खाद्य पदार्थ, फल, सब्जी और जड़ी-बूटियां दी हैं, जो की हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होते है। इस सब में सभी प्रकार के विटामिन और खनिज पाए जाते है और हमारे दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त हैं। इनके इस्तेमाल से हमारे शरीर को विटामिन की गोलियों पर निर्भर रहने की कोई आवश्यकता नहीं है।

हालांकि, अगर कोई हर रोज स्वस्थ आहार लेने पर ध्यान केंद्रित करता है और फिर भी कम हीमोग्लोबिन की समस्या से जूझ रहा है तो इसका मतलब कि उनके शरीर में आयरन की कमी है। इन दिनों बहुत से लोग और खासकर महिलाएं आयरन की कमी से जूझ रही हैं, जिससे एनीमिया और लो हीमोग्लोबिन काउंट जैसी समस्याएं होती हैं।

एनीमिया रक्त से संबंधित बीमारी है जो खून में हीमोग्लोबिन और रेड ब्लड सेल्स की कमी के कारण होती है। यह शरीर में लो आयरन के स्तर से होता है, जिससे थकान और कमजोरी हो सकती है। लेकिन यह एक ऐसी समस्या है जिसे आयरन युक्त आहार लेने से ही दूर किया जा सकता है। चलिए जानते हैं कि वह कौन से ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो आयरन से भरपूर हैं और शरीर में उसकी कमी से कैसे निपट सकते हैं-

आयरन युक्त खाद्य पदार्थ, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में कर सकते हैं मदद-

1. चुकंदर

    चुकंदर आयरन, कॉपर, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, हीमोग्लोबिन स्तर और विटामिन बी1, बी2, बी6, बी12 और सी से भरपूर होता है। अपने आहार में चुकंदर को शामिल करने के कई तरीके हैं। एक ब्लेंडर में लगभग 1 कप कटा हुआ चुकंदर डालें, अच्छी तरह से मिलाएं, रस को छान लें और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और इस अद्भुत रस को नियमित रूप से सुबह पियें। नींबू का रस विटामिन सी से भरपूर है।

    2. किशमिश और खजूर

    यह अद्भुत ड्राई फ्रूट संयोजन आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर और विटामिन ए और सी से भरपूर है। इससे आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने और आयरन के अवशोषण को बढ़ावा देने में काफी मदद मिलेगी। इन मेवों को आपको नियमित रूप से एक निश्चित मात्रा में खाना चाहिए। 3 से 5 खजूर और एक बड़ा चम्मच किशमिश रोज लें जो तुरंत आपकी ऊर्जा और आयरन के स्तर को बढ़ावा देते हैं।

    3. हरी दाल की खिचड़ी

    हरी मूंग दाल की खिचड़ी पोषक तत्वों से भरी हुई है, जो निश्चित रूप से आयरन स्टोर को पंप करती है और ऊर्जा के स्तर में सुधार करती है। यह एक सरल और जल्दी बनने वाली रेसिपी है और सभी मौसमों में पेट के अनुकूल और आराम देने वाला भोजन है। इस खिचड़ी में प्रोटीन और अच्छे कार्बोहाइड्रेट का सही मिश्रण है। साबुत मसालों के साथ पका हुआ पालक और दाल का यह खिचड़ी एक अच्छे भोजन के रूप में काम करता है।

    4. तिल के बीज

    तिल के बीज आयरन, कॉपर, जिंक, सेलेनियम, विटामिन बी6, ई और फोलेट से भरे होते हैं। काले तिल का रोजाना सेवन हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने और आयरन के अवशोषण को बढ़ावा देने में काम करता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि लगभग 1 बड़ा चम्मच काले तिल को भूनकर, एक चम्मच शहद के साथ मिलाकर लड्डू बनाकर खाएं। अपने आयरन के स्तर को बढ़ाने के लिए रोजाना एक लड्डू काफी लाभदायक है।

    5. मोरिंगा के पत्ते

    मोरिंगा की पत्तियां उसी पौधे की पत्तियां होती हैं जिससे आपको दक्षिण भारतीय खाद्य पदार्थों जैसे सांभर में इस्तेमाल होने वाली ड्रमस्टिक्स मिलती हैं। मोरिंगा की पत्तियां अच्छी मात्रा में विटामिन ए, सी, मैग्नीशियम और आयरन से भरी होती हैं। रोजाना सुबह खाली पेट 1 चम्मच मोरिंगा की पत्ती का पाउडर लें और अपने अंदर बदलाव देखें

    uchitsharma
    लेखक / पत्रकार:

    uchitsharma

    विशेष संवाददाता

    The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

    The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
    विज्ञापन