ये हैं दुनिया के सबसे शक्तिशाली 10 पासपोर्ट, जानें भारतीय पासपोर्ट की क्या है स्थिति

टीआरपी डेस्क। दुनिया में किस देश का पासपोर्ट सबसे ज्यादा शक्तिशाली है और कौन कम इसकी रैंकिंग आ गई है। बता दें कि साल 2022 में पासपोर्ट्स की रैंकिंग सामने आ गई है। पासपोर्ट स्वतंत्रता को लेकर इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) द्वारा प्रदान किए गए विशेष आंकड़ों के आधार पर हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने रैकिंग जारी की है।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत 83वें स्थान पर है, जो अक्तूबर 2021 से सात स्थान ऊपर है। भारत के पास अब बिना पूर्व वीजा के 60 देशों तक पहुंच हासिल है। इस सूची में जापान और सिंगापुर दोनों ने सूची में फिर से पहला स्थान हासिल किया। इन देशों के पासपोर्ट धारक 192 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं।

जर्मनी और दक्षिण कोरिया के पासपोर्ट एक बार फिर दूसरे स्थान पर काबिज हैं। इन देशों के पासपोर्ट धारक बिना पूर्व वीजा के 190 देशों की यात्रा कर सकते हैं। वहीं फिनलैंड, इटली, लक्जमबर्ग और स्पेन संयुक्त रूप से सूची की तीसरी रैंक साझा करते हैं। इन देशों के नागरिक बिना वीजा के 189 देशों की यात्रा कर सकते हैं। बिना पूर्व वीजा के 188 देशों तक पहुंच के साथ, फ्रांस और नीदरलैंड ऑस्ट्रिया और डेनमार्क में चौथे नंबर पर शामिल होने के लिए एक स्थान ऊपर चढ़ गए।

आयरलैंड और पुर्तगाल पांचवे नंबर पर हैं, जो बिना किसी पूर्व वीजा के 187 देशों की यात्रा कर सकते हैं। वहीं बेल्जियम, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, यूके और यूएस कुछ छह देश सूची में छठी रैंक पर हैं। इन देशों के नागरिक बिना किसी पूर्व वीजा के 186 देशों की यात्रा कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया और कनाडा समेत चेक गणराज्य, ग्रीस और माल्टा एक पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर हैं। इन पांच देशों के लोग बिना पूर्व वीजा के 185 देशों की यात्रा कर सकते हैं।

हंगरी और पोलैंड आठवें स्थान पर पहुंच गया है। इन दोनों देशों के लोग बिना पूर्व वीजा के 184 देशों में प्रवेश कर सकते हैं। लिथुआनिया और स्लोवाकिया के पासपोर्ट नौवे स्थान पर है और यहां के नागरिकों को बिना पूर्व वीजा के 182 देशों की यात्रा करने का अधिकार है। एस्टोनिया, लातविया और स्लोवाकिया ने शक्तिशाली पासपोर्ट देशों की सूची में दसवीं रैंकिंग साझा की। इन देशों के पासपोर्ट धारक 181 देशों की बिना वीजा यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।