This Is How CM Bhupesh Decorated Day- Bhawan- स्वामी की यादों का डे भवन, तब… अब और कैसा होगा देखें तस्वीर
This Is How CM Bhupesh Decorated Day- Bhawan- स्वामी की यादों का डे भवन, तब… अब और कैसा होगा देखें तस्वीर

विशेष संवादाता, रायपुर

करीब 150 साल पुरानी उस इमारत का स्वरुप बदलने की तैयारी में है राज्य शासन जहां अपने जीवन के सर्वाधिक अहम् दिन युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद ने पुरे परिवार के साथ गुज़ारे। छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित जिस घर में स्वामी विवेकानंद का बचपन बीता था, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, स्वामी विवेकानंद की स्मृति को सहेजने के लिए डे-भवन को विवेकानंद स्मारक के रूप विकसित किया जाएगा।

इस भवन में संचालित स्कूल के लिए अलग से ढाई करोड़ की लागत से नया भवन बना दिया गया है। गुरुवार को इसका भी उद्घाटन कर दिया गया। जब स्वामी जी का परिवार यहां रहता था, तब कैसा दिखता था भवन? अभी वर्तमान में ऐसा है रायपुर का डे-भवन और राज्य सरकार की स्मारक योजना के बाद कैसा होगा भवन यहां तस्वीरों से जान सकते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार दोपहर बूढ़ापारा के डे-भवन पहुंचकर भवन को भीतर-बाहर से देखा। इस दौरान उनके साथ पश्चिम बंगाल के बेलूर स्थित रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थान के कुलपति स्वामी सर्वोत्तमानंद, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत आदि मौजूद रहे। कोलकाता के बाद स्वामी विवेकानंद ने जिस शहर में सबसे अधिक समय बिताया वह रायपुर है। इसलिए यह जगह राष्ट्रीय महत्व की है। इस परियोजना के तहत इस पुरानी इमारत का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

See also  राजधानी में आयोजित आभार सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणाएं
इसी कमरे में परिवार के साथ रहते थे स्वामी विवेकानंद

उसको पुराने स्वरूप में लाया जाएगा। इसके भीतर स्वामी विवेकानंद के जीवन और योगदान पर केंद्रित एक ऑडियो-विजुअल प्रदर्शनी रहेगी। इसमें स्वामी जी के रायपुर में रहने के दौरान की यादों को भी दिखाने की कोशिश है। इस पूरी परियोजना पर करीब 4.5 करोड़ रुपए का खर्च प्रस्तावित है। बताया गया, इसमें उन लेखों और दस्तावेजों को भी रखने की तैयारी है जिनमें स्वामी विवेकानंद के रायपुर प्रवास और डे-भवन में रहने का विवरण दर्ज है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।