बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Uncategorized

आज राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ को मिलेगा 12 राष्ट्रीय पुरस्कार, इन वर्गों में भी है पुरस्कार

आज राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ को मिलेगा 12 राष्ट्रीय पुरस्कार, इन वर्गों में भी है पुरस्कार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के लिए रविवार का दिन बेहद खास है। राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर रविवार को छत्तीसगढ़ को 12 राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा। इसमें दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए जिला वर्ग में जहां जिला पंचायत कबीरधाम को चुना गया है। वहीं ब्लाक वर्ग के लिए पाटन और सूरजपुर का चयन हुआ है। इसके अलावा ग्राम वर्ग व अन्य कैटेगरी में भी विभिन्न पंचायतों का चयन पुरस्कार के लिए हुआ है। यह समारोह जम्मू एवं कश्मीर के सांबा जिला के पल्ली में आयोजित होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

इन वर्गों को भी मिलेगा पुरस्कार

ग्राम पंचायत वर्ग में धमतरी जिले के ग्राम छिपली व हर्दीभाटा, कोरिया जिले के चिरमी, बालोद जिले के पैरी, सूरजपुर जिले के बसदई और कबीरधाम जिले क केजेदाह को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। चाइल्ड प्रेंडली ग्राम पंचायत अवार्ड कैटेगरी में रायपुर के आरंग ब्लाक के अंतर्गत बनचरौदा को पुरस्कृत किया जाएगा। ग्राम पंचायत डेवलेपमेंट प्लान अवार्ड कैटेगरी में दुर्ग जिले के जेवरा को सम्मानित किया जाएगा। वहीं नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम पुरस्कार के लिए रायपुर के तिल्दा ब्लाक अंतर्गत सरोरा को चुना गया है।

राजधानी में सोमवार को होगा समारोह का आयोजन

राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन एवं राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन सोमवार को राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 10 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। यह सम्मेलन छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।समारोह में सहकारिता मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, पूर्व सांसद एवं अध्यक्ष कृभको नई दिल्ली डा. चन्द्रपाल सिंह यादव, अध्यक्ष नेक्सकाब मुम्बई, अध्यक्ष नेफेड एवं अध्यक्ष दिल्ली स्टेट को-आपरेटिव बैंक डा. विजेन्द्र सिंह, डा. सुनील कुमार सिंह एमएलसी और अध्यक्ष बिहार स्टेट कोआपरेटिव मार्केटिंग यूनियन पटना व महापौर रायपुर एजाज ढेबर अति विशिष्ट अतिथि होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन