टीआरपी डेस्क। किसान आंदोलन मामले में कांग्रेस भाजपा पर बयानों से हमला बोल रही है। तो वहीं दस्तावेजी प्रमाणों के आधार पर भाजपा को बेनकाब करने में भी जुटी हुई है। इसी कड़ी में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह ने भाजपा नेताओं की एक लिस्ट के साथ ट्वीट किया है।

भाजपा के शीर्ष नामों वालों इस लिस्ट में धान खरीदी प्रदेश में शुरू होते ही समर्थन मूल्य पर धान बेचने और न्याय योजना का लाभ लेने वाले शामिल हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा है कि

“यह सूची BJP के उन नेताओं की है जिनमें 95% से अधिक लोगों ने अपना धान दिसंबर माह में ही सरकारी मंडियों में बेच कर नगद भुगतान प्राप्त कर लिया है। अब किसानों को गुमराह करने के लिए आंदोलन करने जा रहे हैं। प्रदेश की जनता इस सूची को देखकर खुद ही समझ लेगी कि भाजपा का असली चेहरा क्या है?

See also  छत्तीसगढ़: धर्मांतरण मसले पर भाजपा का जेल भरो आंदोलन 28 को, सरकार को घेरने की तैयारी

इस लिस्ट के मुताबिक रमन सिंह ने 6.25 लाख रुपये से ज्यादा के धान जनवरी के पहले सप्ताह में ही बेच दिये थे। तो वहीं उनके बेटे पूर्व सांसद अभिषेक ने पांच लाख से ज्यादा के धान दिसंबर में ही बेच दिये थे। उसी तरह से नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने 2.25 लाख, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने 1.75 लाख, सांसद संतोष पांडेय ने 3.33 लाख से ज्यादा, सांसद गोमती साय ने 2.20 लाख, सांसद विजय बघेल ने 4.65 लाख, पूर्व सांसद नंदकुमार साय ने 4 लाख, राम प्रताप सिंह ने 1.85 लाख, विजयशंकर पटनायक ने 5.23 लाख, रामसेवक पैकरा ने 1.21 लाख, रणविजय जूदेव 2.93 लाख, पुन्नूलाल मोहले 6.11 लाख, डमरूधर पुजारी ने 1.12 लाख,. रजनीश सिंह 4.70 लाख, कमलभान सिंह ने 2.05 लाख रुपये बेचे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।