बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Uncategorized

ट्रैफिक कांस्टेबल ने एक प्यासे बंदर को पिलाया पानी, इंसानियत ने सोशल मीडिया पर जीता सबका दिल

ट्रैफिक कांस्टेबल ने एक प्यासे बंदर को पिलाया पानी, इंसानियत ने सोशल मीडिया पर जीता सबका दिल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। इन दिनों देश में गर्मी का पारा तेजी से बढ़ रहा है। गर्मी से इंसान ही नहीं बुजाबन जानवार भी हलाकान हैं। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वारल हो रहा है। जिसमें एक प्यासे बंदर को पुलिस कॉस्टेबल पानी पिलाते दिखा दे रहे हैं।

https://twitter.com/AwanishSharan/status/1510588889135665154?s=20&t=NAd3DgvOjE44R_jKUSYOZQ

तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियों में एक भारतीय पुलिस कांस्टेबल को गर्मी से त्रस्त आए एक बंदर की जीन बचाते देखा जा रहा है। वीडियो को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि जंगल से गुजरने के दौरान प्यासा बंदर पुलिस कांस्टेबल के सामने आ गया होगा। जिसके बाद कांस्टेबल ने बंदर की मदद करने के लिए अपने पीने के लिए रखे पानी की बोतल से बंदर को पानी पिलाया।

वायरल हो रही क्लिप को आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया है। ट्रैफिक कांस्टेबल बेजुबान बंदर को पानी पिला रहे हैं उनका नाम संजय गुडे (Sanjay Ghude)है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बेजुबान बंदर बड़े ही आराम से बोतल के जरिए पानी पी रहा है। यहां तक कि संजय नीचे बैठ जाते हैं वो तो भी डरकर उनसे दूर नहीं भागता, बल्कि पानी पीता रहता है।

ज्यादातर यूजर्स बंदर को पानी पिला रहे पुलिस कांस्टेबल की सराहना करते देखे जा रहे हैं। एक यूजर ने उन्हें सलाम किया है तो कई यूजर्स उसके किए गए कार्य की तारीफ करते देखे जा रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन