टीआरपी न्यूज/ हैदराबाद। अगर आप बुखार को मामूली बीमारी समझ रहे हैं तो ये खबर आपकी आंखें खोलने

के लिए काफी है। दरअसल, तेलंगाना के मंचेरियल जिले में डेंगू की वजह से एक परिवार पूरी तरह खत्म हो

गया है। परिवार में सिर्फ एक नवजात बच्चा बचा है, बाकी बच्चे के मां-बाप भाई बहन और परदादा सभी मौत

के मुंह में समा गए हैं।

 

जानकारी के मुताबिक, पिछले 15 दिनों के अंदर परिवार के हर सदस्य को डेंगू का बुखार हो गया, जिसकी

वजह से सभी की मौत हो गई। इस परिवार में आखिरी मौत बुधवार को हुई। 28 साल की एक महिला

नवजात को जन्म देते ही चल बसी। मृतक परिवार में सबसे पहले सोना के पति जी. राजगट्टू (30 वर्ष) को

डेंगू हुआ था। राजगट्टू एक शिक्षक थे और मंचेरियल जिले के श्रीश्री नगर में रहते थे। डेंगू का पता चलते

ही ये लोग करीमनगर में शिफ्ट हो गए। यहां राजगट्टू का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था,

See also  CBSE Practical Exams 2021 : एक मार्च से 11 मार्च तक होंगी 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षा,गाइडलाइंस और एसओपी जारी

लेकिन बीते 16 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई।

 

बीते दिन परिवार की महिला ने तोड़ा दम

इसके बाद राजगट्टू के 70 वर्षीय दादा लिंगाय को डेंगू ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। 4 दिन के बाद ही

लिंगाय ने भी दम तोड़ दिया। परिवार अभी लगातार हुई दो मौतों के सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि

राजगट्टू की 6 साल की बेटी श्री वर्षिनी को भी डेंगू हो गया। इलाज के दौरान दिवाली वाले दिन 27 अक्टूबर

को श्री वर्षिनी की भी मौत हो गई।

 

इसी दौरान राजगट्टू की गर्भवती पत्नी को भी डेंगू की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 30 अक्टूबर

(बुधवार) को सोनी ने भी नवजात को जन्म देते ही दम तोड़ दिया। बता दें कि इस खबर के बाद भी आप

नहीं चेते तो भगवान ही मालिक है। अगर आपको ये खबर अच्छी लगी तो अपने आसपास और चिरपरिचितों

तक इसे जरूर शेयर करें ताकि वे डेंगू जैसे जानलेवा बीमारी से सतर्क हो जाएं और इलाज के किसी प्रकार

See also  ग्लेशियर पिघलने से भारत के 12 शहर 3 फीट तक पानी में डूब जाएंगे, समुद्री जलजले से मैदानी इलाकों में आएगी भारी तबाही

की लापरवाही न बरतें।

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।