टीआरपी न्यूज/रायपुर। 15 नवंबर से प्रस्तावित धान खरीदी के मामले में मंत्रिमंडल की उपसमिति ने

गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है। समिति ने फैसला लिया है कि अब प्रदेश में धान खरीदी की शुरुआत

1 दिसंबर से होगी।

 

बता दें कि इस बार राज्य सरकार ने 85 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। मंत्रिमंडल की

उपसमिति की बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में खाद्य मंत्री और कृषि मंत्री ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने चुनाव

से पहले जो वादा किया था, सरकार उस वादे को पूरा करेगी।

हम 2500 रुपए कीमत के साथ ही किसानों से धान खरीदेंगे। उन्होंने बताया कि पीडीएस के लिए 25

लाख मीट्रिक टन चावल लगता है । इसके लिए 38 लाख मीट्रिक टन धान की जरूरत होती है। बाकी

शेष जो धान खरीदी का लक्ष्य है उसकी खरीदी को लेकर चर्चा हुई है।

भगत बोले.हम अपना वादा पूरा करेंगे

खाद्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से हमने आग्रह किया है।केंद्र सरकार से कहा गया है कि हम पूरा

धान खरीदना चाहते हैं, जिस तरह से पूर्व में 24 लाख मीट्रिक टन उसना चावल जमा करने की अनुमति

हमें मिली थी उसी तरह से इस बार भी केंद्र हमें अनुमति प्रदान करे। अमरजीत भगत ने कहा कि उम्मीद

केंद्र सरकार अनुमति मिल जाएगी। हम अपना वादा पूरा करेंगे। खरीदी को लेकर किसी तरह से दिक्कत

नहीं आएगी।

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।