बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Uncategorized

44 अरब डॉलर खर्च कर Twitter के मालिक बने Elon Musk, सिक्योरिटी और ट्रांसपेरेंसी में करेंगे इंप्रूवमेंट

44 अरब डॉलर खर्च कर Twitter के मालिक बने Elon Musk, सिक्योरिटी और ट्रांसपेरेंसी में करेंगे इंप्रूवमेंट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। दुनिया के सबसे अमीर शख़्स Elon Musk अब Twitter के मालिक भी बन गए हैं। 44 अरब डॉलर में उन्होंने ट्विटर ख़रीदने का ऐलान किया है और ये डील इसी साल पूरी कर ली जाएगी। डील क्लोज होते ही एलॉन के पास ट्विटर को पुरा कंट्रोल होगा और Twitter प्राइवेट कंपनी बन जाएगी।

बता दें कि अभी तक ट्विटर पब्लिक कंपनी है जिसके कई स्टेक होल्डर्स हैं। मस्क ने कहा था कि ट्विटर को बेहतर बनाने के लिए इसे प्राइवेट बनाना होगा। डील पूरी होते ही कंपनी प्राइवेट होगी और और ऐसे बदलाव होंगे जो लोगों भी दिखेंगे। एलॉन मस्क ने अपने स्टेटमेंट में कहा है कि अब ट्विटर को ओपन सोर्स किया जाएगा। ट्विटर ख़रीदने के ऐलान के साथ ही उन्होंने अपने पहले स्टेटमेंट की शुरुआत फ़्री स्पीच से की है।

Elon Musk ने ट्विटर के ख़रीदने के पीछे की वजह फ़्री स्पीच को बताया है। दरअसल Elon Musk ने कहा था कि ट्विटर में काफ़ी पोटेंशियल है, लेकिन इसके लिए कंपनी को प्राइवेट बनाना होगा। अब चूँकि मस्क कंपनी खरीद ली है तो अब जो भी उन्होंने वादे किए हैं वो जल्द ही दिखने शुरू हो सकते हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू क दौरान एलॉन मस्क ने कहा था कि ट्विटर यूज़र्स को ये जानने का हक़ होना चाहिए कि उनका ट्विट डिमोट या प्रोमोट किया जा रहा है। किस आधार पर किया जा रहा है इस बात की भी जानकारी यूज़र्स को मिलनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा है कि ट्विटर का कोड Github पर उपलब्ध होना चाहिए ताकि कोई भी इसमें बदलाव के लिए सजेस्शन दे सकता है।

ऐल्गोरिद्म ओपन सोर्स होने की वजह से ट्रांसपेरेंसी बढ़ेंगी और इंडिपेंडेंट सिक्योरिटी रिसर्चर इसे समय समय पर टेस्ट भी कर पाएँगे। कुल मिला कर ट्विटर की सिक्योरिटी से लेकर ट्रांसपेरेंसी में भी इंप्रूवमेंट आएगा। ट्विटर ख़रीदने का ऐलान के बाद मस्क ने फिर से कहा है कि वो सभी ह्यूमन को ट्विटर पर ऑथेन्टिकेट करेंगे और स्पैम बॉट्स को ख़त्म करेंगे।

हालाँकि उनका ये वादा कैसे पूरा होगा ये नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि ज़्यादातर सोशल मीडिया और प्राइवेसी एक्सपर्ट्स का मानना है कि इंटरनेट से फेक यूज़र्स और बॉब अकाउंट का सफ़ाया करना नामुमकिन है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन