Virat Kohli

खेल डेस्क। टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने ट्विटर पर दीवाली को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में टीम इंडिया के कप्तान कहते हैं कि यह साल भारत और दुनियाभर के लोगों के लिए बहुत ही मुश्किल भरा रहा है।

उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि सभी दीवाली का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जैसे-जैसे ये त्योहार नजदीक आ रहा है। मैं आपके परिवार और दोस्तों को सार्थक दीवाली मनाने और उसका आनंद लेने के टिप्स दूंगा। कोहली का ये ट्वीट एक वर्ग को अच्छा नहीं लगा है। उन्हें सोशल मीडिया पर इसको लेकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

इस वीडियो के आने के बाद #SunoKohli ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। लोग तरह-तरह के मीम बनाकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। पिछले साल भी कोहली को दीवाली के समय काफी ट्रोल किया गया था। दीवाली पर उन्होंने फैंस को शुभकामनाएं दीं थी और अपने मैसेज में पटाखे न चलाने की अपील भी की थी।

https://twitter.com/HumbleRekha/status/1449809896896020481?s=20

सोशल मीडिया पर लोगों ने कोहली को ट्रोल करते हुए कहा कि हमें पता है हमें अपना त्योहार कैसे मनाना है। आप दीवाली मनाने के तरीके पर उपदेश देने के बजाय आगामी टी 20 वर्ल्ड कप पर ध्यान दें। बता दें, टीम इंडिया इस समय टी-20 वर्ल्ड कप के लिए दुबई में है। आज विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम अपना पहला वार्म अप मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। वहीं, टीम को अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को खेलना है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।