वाराणसी: एक ओर देश में लॉकडाउन जारी है वहीं प्यार मोहब्बत में पनपे विवाद में खुद की जान देने जैसी हैरान करने वाली घटनाएं भी सामने आ रही हैं. ब्वाय फ्रेंड के साथ मामूली विवाद के बाद छात्रा ने खुदकुशी कर ली. हैरान कर देने वाली ये घटना वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के दलहट्टा इलाके में स्थित एक निजी गर्ल्स हॉस्टल की है. जहां लॉकडाउन के दौरान रह रही बीए की छात्रा ने अपनी जान ले ली.

यह घटना तब सामने आई जब सुबह के वक्त जब छात्रा अंजलि ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तब वार्डन ने मामले की जानकारी थाने पर दी. थाने से पुलिस के आने पर दरवाजा खोला गया, तब अंजलि पंखे के सहारे लगे फंदे से लटक रही थी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. वहीं उसकी उम्र करीब 19 साल बताई जा रही है.

अंजलि मूल रूप से बिहार के नालंदा की रहने वाली थी, जो वाराणसी में आर्य महिला कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा थी. अंजलि की रूम पार्टनर व दूसरी छात्रा के मुताबिक, बीती रात अंजलि का उसके प्रेमी से विवाद हुआ था. SP ने मौके पर पहुंचकर बताया कि छात्रा का बिहार के किसी लड़के से अफेयर था. इस बारे में दोनों की चैटिंग भी मोबाइल से मिली है. आगे पुलिस जांच कर रही है. उन्होंने पूरे मामले को लॉकडाउन से न जोड़ने की बात कही

See also  Navapara-Rajim: आदतन अपराधी को छुड़ाने पुलिस से भिड़े परिजन, पालिका सभापति समेत 15 गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।