बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Uncategorized

शाम होते ही मच्छरों का झुंड आपके सिर पर क्‍यों मंडराता है? जानें इसकी वजह

शाम होते ही मच्छरों का झुंड आपके सिर पर क्‍यों मंडराता है? जानें इसकी वजह
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नॉलेज डेस्क। जब लोग दिनभर काम करके शाम को निकलते हैं तो मच्‍छरों का झुण्‍ड उनके साथ-साथ चलने लगता है। क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्‍यों होता है ? दरअसल, ज्‍यादातर शाम के वक्‍त आपके शरीर में कुछ खास पदार्थ बनने लगता है। जिस वजह से मच्‍छर इंसानो को फॉलो करते हुए आते हैं क्‍योंकि वह खास पदार्थ उनके लिए परफ्यूम का काम करता है। मच्छरों के काटने से हमे कई बीमारियां होती है जैसे की मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया ऐसे में आपको ये वजह जानना चाहिए कि मच्‍छर आपकी तरफ क्‍यों खींचें चले आते हैं?

दिलचस्‍प वजह जानते हैं

इंसान के शरीर से कार्बन डाई ऑक्‍साइड गैस निकलती है, जो मच्‍छर को आपकी तरफ आकर्षित करती हैं। मच्छर इसी कार्बन डाई ऑक्‍साइड गैस की वजह से 10 मीटर की दूरी पर ही इंसानों के बारे में पता लगा लेते हैं। बता दें कि मच्छर कार्बन डाई ऑक्साइड गैस की गंध को पसंद करते हैं।

इंसानों का पसीना आता है पसंद

कार्बन डाई ऑक्साइड गैस के अलावा मच्छरों को इंसान का पसीना भी बहुत पसंद आता है। लोगों के शरीर से जो पसीना निकलता है, उसकी गंध मच्छर काफी पसंद करते हैं। आपने देखा होगा कि जब भी आप कसरत करने के बाद मच्छरों का झुण्‍ड आपके सिर पर मंडराने लगता है। बालों की वजह से सिर का पसीना सूखने में वक्‍त लगता है। इस वजह से मच्छर उन लोगों के पास पहुंच जाते हैं जो पसीने में भिगे रहते हैं।

हेयर जेल भी मच्‍छर आते हैं

आज कल कई लोग हेयर जेल का इस्‍तेमाल करते हैं। इन हेयर जेल से जो गंध आती है। वह भी मच्‍छरों को आपकी तरफ आकर्षित करती है। मच्‍छरों को हेयर जेल की गंध आते ही वे आपके सिर के चारों तरफ मंडराने लगते हैं।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन