बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
मौसम

भीषण गर्मी के साथ आज से शुरू हुआ नौतपा

भीषण गर्मी के साथ आज से शुरू हुआ नौतपा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। भीषण गर्मी के बीच आज से नवतपा शुरू हो गया है। इस दौरान गर्मी अपने सातवें आसमान पर होती है और ऐसा इसलिए होता है कि सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती है। नौतपा क्षत्र में सूर्य 15 दिन के लिए प्रवेश करेंगे और शुरुआत के 9 दिन लोगों को बहुत ही तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। नौतपा आज से शुरू होकर 8 जून तक रहेगा।

पंडित प्रमोद मिश्रा ने न्यूज18 से बातचीत में कहा, ‘नौतपा एक देसी भाषा है कि 9 दिन सूर्य तपते हैं और सबसे ज्यादा तपते हैं, लेकिन इस बार यह प्रकोप 15 दिन का है जो 25 मई रात को 8:58 से शुरू होगा और 8 जून तक रहेगा। जब सूरज और चांद रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तब नौतपा की शुरुआत होती है। डॉक्टर वली ने कहा कि हर साल मौलिक दृष्टि से मौसम बदलता है।

ग्लोबल वॉर्मिंग और तापमान जिस तरीके से बढ़ रहा है इससे ज्यादा खतरा हो सकता है इसलिए जरूरी है कि लोग ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। उन्होंने कहा कि गर्मी से बचने का बेहतरीन तरीका है घर में रहना। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है वैसे ही हीट स्ट्रोक होता है, गर्मी से लू लगती है। कुछ लोग बेहोश हो जाते हैं। हार्ट पर भी असर होता है। उन्होंने कहा कि आजकल जो फल आ रहे हैं उनका सेवन करें। तरबूज और गन्ने का रस पीएं। ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं ।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन