छत्तीसगढ़ की हरियाली और प्रकृति पर मोहित हुए मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन

रायपुर। खैरागढ़ कला एवं संगीत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़

पहुंचे मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन ने प्रदेश की हरियाली और प्रकृति की जमकर तारीफ की। श्री

हुसैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ बेहद खूबसूरत है, दिल्ली, मुंबई में सांस लेना मुश्किल है, लेकिन रायपुर की

हवा में सांस लेने का मन करता है।

 

दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद वापसी के दौरान एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने

कहा कि यहां का माहौल, यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। छत्तीसगढ़ आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।

 

बता दें कि खैरागढ़ कला एवं संगीत विश्वविद्यालय में मंगलवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था,

जिसमें उस्ताद जाकिर हुसैन को राज्यपाल अनुसुईया उइके ने मानद उपाधि से सम्मानित किया गया था।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  बजट वैक्सीन का असर: सेंसेक्स दूसरी बार 50000 के पार, निफ्टी में 345 अंकों की तेजी

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।