पश्चिम बंगाल और झारखंड के दौरे पर रवाना होने से पहले बोले मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को पश्चिम बंगाल और झारखंड के दौरे पर रवाना हुए।

दौरे पर जाने से पहले स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्रकारों से चर्चा

करते हुए कहा कि झारखंड में चुनाव-प्रचार का आज अंतिम दिन है। झारखंड के गुमानी में

आमसभा होगी। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी इस सभा में मौजूद रहेंगी। झारखंड में

कांग्रेस गठबंधन को बड़ी जीत मिलेगी।

 

वहीं छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बोले कि यहां सभी कार्यकर्ता डोर टू डोर लोगों

से संपर्क कर रहे है। हमें विश्वास है की उनकी मेहनत रंग लाएगी। नगरीय निकाय चुनाव  में कांग्रेस

की जीत होगी।

 

सीएम श्री बघेल ने कहा कि आज सतनामी समाज के गुरु बाबा घासीदास जी की 263वी जयंती है।

इस अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई। उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास जी का जो संदेश है मनखे-

See also  IND vs SA 3rd ODI : भारतीय कप्तान केएल राहुल ने जीता टॉस, दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने का दिया न्यौता, प्लेइंग-11 में हुए बदलाव…

मनखे एक समान।

 

हमेशा सत्य के रास्ते पर चलने का संदेश उन्होंने दिया है। गुरु घासीदास जी ने बात कही थी वह आज

भी प्रासंगिक है। हमारा प्रदेश बाबा जी के बताए हुए मार्ग पर चल रहा है। उनके उपदेश समस्त मानव

जाति के लिए अनुकरणीय हैं।

 

इस दौरान प्रदेश में नगरी निकाय चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि

नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की मेहनत रंग लगाएगी। नगरीय निकाय चुनाव अंतिम दौर पर है सभी

प्रत्याशी पार्टी के लोग हैं।

 

हमारे सभी साथी नेता हों या कार्यकर्ता सभी डोर टू डोर जा रहे हैं। अपने एजेंडे को जनता तक पहुंचा रहे

हैं। हमें विश्वास है कि नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। वहीं भाजपा संकल्प पत्र में राम नाम

के मुद्दे को शामिल किए जाने पर सीएम ने कहा कि बीजेपी के पास कोई और मुद्दा नहीं है। 15 साल में

See also  CM Decision: मुख्यमंत्री ने लिया ऑन द स्पॉट फैसला, धोखाधड़ी के आरोपी पर कार्रवाई के निर्देश, देखें वीडियो

उन्होंने कुछ नहीं किया और अब वह इधर उधर की बात कर रहे हैं। इसके अलावा वे  कुछ नहीं कर सकते।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।