तेलंगाना में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में आज शनिवार, 07 मार्च 2026 को एक ऐतिहासिक सफलता मिली है। राज्य के 124 माओवादियों ने भारी मात्रा में आधुनिक हथियारों के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण (Surrender) कर दिया। हैदराबाद के ‘इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर’ में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सरेंडर करने वाले कैडर्स से मुलाकात की और उनके लिए पुनर्वास योजनाओं की घोषणा की।

सरेंडर करने वालों में कौन-कौन शामिल?

पुलिस विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले 124 सदस्यों में संगठन के कई ऊंचे पदों पर बैठे नेता शामिल हैं:

  • स्टेट कमेटी सदस्य: 03
  • रीजनल कमेटी सदस्य: 01
  • डिवीजनल कमेटी सदस्य: 10
  • क्षेत्रीय (Area) कमेटी सदस्य: 46
  • सक्रिय पार्टी सदस्य: 70

भारी मात्रा में हथियार बरामद

नक्सलियों ने समर्पण के दौरान पुलिस को 124 अत्याधुनिक हथियार सौंपे, जिनमें शामिल हैं:

  • AK-47 राइफलें: 31
  • INSAS राइफलें: 21
  • SLR और .303 राइफलें: 38
  • INSAS LMG: 01 (लाइट मशीन गन)
See also  साल 2025 में नक्सलियों को हुआ सबसे बड़ा नुकसान, 11 महीने में मारे गए 320 नक्सली : PLGA

इसके अलावा बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।