Congress General Session: 77 leaders including Kharge, Venugopal will reach Raipur today
Congress General Session: 77 leaders including Kharge, Venugopal will reach Raipur today

रायपुर : देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का आज 138 वां स्थापना दिवस है। आज देशभर में कांग्रेसी नेता धूम-धाम से स्थापना दिवस मनाएंगे। वहीं राजधानी रायपुर में स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। PCC चीफ मोहन मरकाम प्रदेश कार्यलाय में झंडा फहराएंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस के तमाम नेता शामिल होंगे। (Congress 138th foundation day)

बता दे की देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आज 138 वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस का मुख्यालय आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यहां मुख्य कार्यक्रम होगा। देश के अन्य राज्यों में भी कार्यक्रम होंगे।

आजादी के आंदोलन के वक्त कांग्रेस पार्टी की नींव आज से 137 साल पहले मुंबई में रखी गई थी। हर साल 28 दिसंबर को कांग्रेस अपना स्थापना दिवस मनाती है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस मौके पर बुधवार को खासतौर से मुंबई जाएंगे और एक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। कांग्रेस स्थापना दिवस पर सभी राज्यों में कांग्रेस दफ्तरों में भी कार्यक्रम होंगे। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के राष्ट्रीय मुख्यालय में होगा, जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे पार्टी का झंडा फहराएंगे।

See also  CG News : 139वें कांग्रेस स्थापना दिवस पर नागपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत 25 हजार कांग्रेसी

28 दिसंबर 1885 को हुई थी स्थापना
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर, 1885 को बॉम्बे (मुंबई) में दास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुई थी। कांग्रेस के संस्थापक महासचिव एओ ह्यूम थे। तब वरिष्ठ नेता व्योमेश चंद्र बनर्जी को अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद से हर साल 28 दिसंबर को पार्टी अपना स्थापना दिवस मनाती है।

दिल्ली के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुंबई जाएंगे खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे मुंबई में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाने की परंपरा को 37 साल बाद फिर शुरू करने जा रहे हैं। सितंबर में कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए खरगे दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुंबई कांग्रेस द्वारा आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले साल 1985 में राजीव गांधी मुंबई में कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर पार्टी के स्थापना दिवस में शामिल हुए थे और उस साल मुख्य कार्यक्रम मुंबई में ही किया गया था।

See also  Lok Sabha Election 2024: यहां वोटिंग के दौरान पीठासीन अधिकारी की मौत

24 साल बाद गैर गांधी अध्यक्ष
कांग्रेस को 24 साल बाद गैर गांधी अध्यक्ष मिला है। 1998 में सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था और 2017 में राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष के रूप में चुना गया, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनावों में हार के बाद राहुल गांधी ने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद खरगे को पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है। खरगे ने कांग्रेस मुख्यालय में बिना पूर्व समय निर्धारित किए लोगों से मिलना शुरू कर दिया है। हाल ही में कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश चुनाव जीता। हालांकि, उनके पदभार ग्रहण करने के बाद कांग्रेस गुजरात विधानसभा चुनाव हार गई। खरगे पार्टी के स्थापना दिवस पर मुंबई जाकर कार्यकर्ताओं को पार्टी मूल्यों के प्रति समर्पण का संदेश देने का प्रयास करेंगे।