नई दिल्ली। एक बार फिर नोटों को लेकर बड़ी खबर, इस बार 2000 के नोटों को लेकर खबर सामने आई है। भारतीय रिजर्व बैंक धीरे-धीरे बाजार में 2,000 रुपये के नोटों के सर्कुलेशन को कम करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में आरबीआई ने कहा, अगर भविष्य में 2,000 के नोट बंद कर दिए जाएंगे तो लोगों को परेशानी नहीं होगी।

बता दें कि देश के एक बड़े सरकारी बैंक ने 2,000 रुपये की नोटों को ब्रांचों से वापस लेना शुरू कर दिया है। वापस लेने के बाद आरबीआई के करेंसी चेस्ट में जमा कराया जा रहा है। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है कि 2,000 रुपये की नोट को निकालने वाली रैक को रिप्लेस कर दें।

इस बीच सवाल यह है कि आखिर आरबीआई 2,000 रुपये के नोटों को चुपचाप वापस क्यों ले रहा है। इस पर बैंक अधिकारियों का कहना है कि 2,000 रुपये के नोट वापस लिए जाने के पीछे सिर्फ नकली नोटों से निपटना ही नहीं है। लोगों ने यह महसूस किया है कि बैंक और एटीएम से भी 2,000 के नोट नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में अब लोगों के मन यह बात आना लाजमी है कि क्या सच में सरकार फिर से नोटबंदी करने का ऐलान करने वाली है।

See also  ब्रेकिंग: राजधानी में शराब तस्करी करते पकड़े गए दो आरक्षक, एसपी ने किया सस्पेंड

आपको यह भी बता दें कि इन नोटों की जमाखोरी भी देखने को मिल रही है। फिलहाल आम लोगों के यह किसी प्रकार की चिंता की बात नहीं है। हालांकि इन खबरों के बीच बैंक ने ये जरूर कहा है कि अगर भविष्य में 2,000 के नोट बंद किए जाएंगे तो लोगों को परेशानी नहीं होगी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।