गांधीनगर। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर से अपना नामांकनदाखिल कर दिया है। यहां से पहले वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी चुनाव लड़ा करते थे। 1998 सेही वे यहां से चुनाव जीतते आ रहे थे।
सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन:
सबसे पहले अमित शाह ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने चुनावी प्रचार का आगाज किया। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद उनका काफिला रोड शो के रूप में नामांकन दाखिल करने के लिए रवाना हुआ। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी, भाजपा के सहयोगी दल शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे, शिअद सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल और लोजपा संस्थापक राम विलास पासवान शाह के साथ मंच पर मौजूद रहे।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।