मुंबई।
देश के शेयर बाजारों में गुरुवार के शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को मजबूती का रुख देखने को मिला। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स शुरुआत के कुछ ही समय में 86.11 अंक मजबूत हो गया और 38,693.12 पर पहुंच गया। निफ्टी भी लगभग 24.25 अंकों की बढ़त के साथ 11,620.95 पर कारोबार कर रहा था।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 85.05 अंकों की मजबूती के साथ 38,692.06 पर रहा. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 16.15 अंकों की बढ़त के साथ 11,612.85 पर खुला।
डॉलर के मुकाबले 32 पैसे कमजोर रुपया
बैंकों एवं आयातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की मांग आने से रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 32 पैसे कमजोर होकर 69.24 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया। अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती और कच्चे तेल के दाम बढ़ने से रुपए पर दबाव रहा।
वहीं, विदेशी पूंजी निवेश और घरेलू शेयर बाजारों की शुरुआती बढ़त ने रुपए की गिरावट को थामने का प्रयास किया। गुरुवार को रुपया 19 पैसे मजूबत होकर 68.92 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) गुरुवार को शुद्ध रूप से 476.51 करोड़ रुपए के शुद्ध लिवाल रहे थे।

See also  गिरावट के बाद शेयर बाजार ने मारी पलटी, सेंसेक्स 641 अंक बढ़कर 49858 पर हुआ बंद, निफ्टी 14750 के करीब पहुंचा

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए 
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।