रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता अब अन्य राज्यों में भी लोकसभा चुनाव 2019 केलिए प्रचार करेंगे। इस हेतु उत्तर प्रदेश में न्याय यात्रा प्रचार वाहन रवाना किया गया है। जिसमेंछत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कई वरिष्ठ नेता प्रचार करेंगे।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मंत्री शिव डहरिया, मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री कवासी लकमा एवंमंत्री अनिला भेड़िया व अन्य विधायकगण शामिल हैं। 

‘न्याय यात्रा प्रचार वाहन’ रवाना :

गुरूवार को प्रचार-प्रसार हेतु ‘न्याय यात्रा प्रचार वाहन‘ को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगनने झण्डा दिखाकर रवाना किया। प्रदेश में सभी 11 सीटों पर चुनाव हो चुके हैं लेकिन अब छग के कांग्रेसीनेता दूसरे प्रदेशों में प्रचार-प्रसार की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आज रात मुख्यमंत्री श्रीबघेल समेत अन्य मंत्रीगण व विधायक दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं।न्याय यात्रा प्रचार वाहन को कांग्रेस की सरकार केन्द्र में बनाने हेतु पूरे विधिवत तरीके से रवाना किया गया
See also  रायपुर में चलती कार बनी आग का गोला: आमानाका ओवरब्रिज पर मची अफरा-तफरी, चालक ने कूदकर बचाई जान; देखें वीडियो
है। इस मौके पर संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रचार वाहनप्रभारी अरूण भद्रा, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद एवं प्रवक्ता विकास तीवारी उपस्थित थे। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।