नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया है।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा-पत्र में दिल्ली को प्रमुखता दी है। दिल्ली की 7 लोकसभा सीटोंको जीतने के लिए इसमें कई वादें आप पार्टी ने किए हैं। मगर इसमें बेरोजगारी के मुद्दे को प्रमुखता दीगई है। केजरीवाल ने यह माना है कि अन्य राज्यों की तरह दिल्ली में भी स्थानीय लोगों बेरोजगार हैं।लिहाजा आम आदमी पार्टी ने अब सरकारी नौकरियों मेंदिल्ली के मूलनिवासियों को 85 फीसदी तक आरक्षण देने का वादा किया है। साथ ही केजरीवाल ने यहभी कहा कि हमारा सबसे बड़ा एजेंडा मोदी-शाह की जोड़ी को केंद्र में सरकार बनाने से रोकना है।उन्होंने घोषणा-पत्र में दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने के वादे पर भी जोर दिया है। 

आम आदमी पार्टी के घोषणा-पत्र में जारी 10 प्रमुख वादे :

– अगर दिल्ली में AAP के सातों सांसद आते हैं तो हम कुछ भी करके दिल्ली को पूर्ण राज्य बनवा कर रहेंगे। – दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी तो यहां के 85% बच्चों को कॉलेजों में एडमिशन मिल पाएगा। – दिल्ली सरकार की 85 फीसदी नौकरियां दिल्ली के वोटरों को मिलेंगी। – दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी, तो पुलिस जनता के प्रति जवाबदेह होगी, जिससे महिलाएं सुरक्षित होंगी। – दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी तो सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर पाएंगे। – दिल्ली पूर्णराज्य बनेगी तो MCD सरकार के अंदर आएगी फिर दिल्ली और भी साफ बनेगी। – 2019 का चुनाव, भारत के जनतंत्र को बचाने का चुनाव है, देश के संविधान को बचाने का चुनाव है। – कांग्रेस और बीजेपी ने दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने के वादे पर धोखा दिया है। – भारत अगर धर्म और जाति के नाम पर बंट गया तो भारत नहीं बचेगा। – अगर भारत बचेगा तो पार्टियां बचेंगी, भारत बचेगा तो ये मेनिफेस्टो बचेगा।
See also  NAN SCAM: हाईकोर्ट ने माना SIT को है पेनड्राइव की जरूरत, स्पेशल कोर्ट की सुनवाई पर फ़िलहाल स्टे
 Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।