रायपुर। शुक्रवार को सुबह 11 बजे प्रदेश के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के दामाद डॉक्टर पुनीत गुप्ता कोगोल बाजार थाने उपस्थित होना था। लेकिन शाम तक वो थाने नहीं पहुंचे। उनके वकील द्वारा जवाब मेंकहा गया कि वो जल्द ही पेश होंगे। अब पुलिस पुनीत गुप्ता को एक औऱ नोटिस जारी करेगी और उन्हेंदो दिन के अंदर पेश होना पड़ेगा। आपको बता दें कि डॉ. पुनीत गुप्ता पर डीकेएस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटलके अधीक्षक रहने के दौरान 50 करोड़ रुपये की गड़बड़ी करने गका आरोप है। इस मामले में हाई कोर्ट नेअंतरिम राहत तो दे दी है लेकिन उनके विरुद्ध गोल बाजार थाने में शासकीय धन के दुरुपयोग एवं भ्रष्टाचारका मामला दर्ज है। इस मामले में एसएसपी आरिफ शेख ने कहा कि पुनीत गुप्ता को जो जमानत मिली है उससे संबंधित कोईभी ऑफिशीयल लेटर हमारे पास नहीं आया है। हम विधिवत नोटिस देते आ रहे है. कल भी उन्हें नोटिस
See also  Raipur Divyangjan Rozgar Mela: रायपुर में दिव्यांगों के लिए आज लगेगा स्पेशल रोजगार मेला, स्काई ऑटोमोबाइल्स समेत कई कंपनियां शामिल
देकर पेश होने को कहा गया था। लेकिन वो नहीं आए, उनके वकील द्वारा नोटिस के जबाव में कहा गयाहै कि वो जल्द ही पेश होंगे। आगे उन्होंने कहा कि पुनीत गुप्ता को एक और नोटिस जारी किया जाएगा,जिसके अनुसार उन्हें दो दिन के अंदर पेश होना होगा। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।