बीजापुर । नक्सलियों के ट्रैक्टर जलाने से हलाकान होकर आज 200 से ज्यादा ट्रैक्टर मालिकों नेपापनपाल में बैठक कर अपनी यूनियन बनाई। इसकी अध्यक्षता ट्रैक्टर वाहन संघ बीजापुर केअध्यक्ष मल्लाराम गांधरला ने की। इस मौके पर खेतों की जुताई और धान की मिंजाई की दर8 सौ रुपए प्रति घंटा तय की गई। बैठक के बाद मल्लाराम गांधरला ने टीआरपी को बताया किअगर गांव में वाहन है तो फिर बाहर से वाहन लाकर कृषि कार्य नहीं कराया जा सकेगा। जो भीवाहन चालक ऐसा नहीं करेगा उसके ऊपर जुर्माना लगाया जाएगा। 

कहां-कहां के किसान थे बैठक में मौजूद:

इस बैठक में तोयनार ,मोरमेड़ ,केतुलनार,गुदमा,पापनपाल,दुपेली, कचलारम,मिड़ते,पेद्दाकोड़ेपाल,एरमनार,कैका,पिंडुमपाल,तुमला,कोमला,चिंतनपल्ली,कोयाईटपाल,नैमेड़,तुरनार,पनारापारा बीजापुर,दोगोली,अडावल्ली ,सकनापल्ली ,कुएनार,एरामंगी ,पोनड़वाया,ईटपालके किसान मौजूद थे।

नक्सलियों ने कुल 13 वाहनों को लगाई थी आग:

बामुश्किलन दो दिन पहले की घटना है। बीजापुर में ही नक्सलियों ने लेवी नहीं देने को लेकरदो ट्रैक्टर सहित कुल 13 वाहनों को आग लगाकर नष्ट कर दिया था। ऐसे में ट्रैक्टर मालिकों ने
See also  CG BIG NEWS : मिशन 2023 की तैयारी में दिल्ली पहुँची भाजपा की कोर कमेटी, बड़े पैमाने में बदलाव संभव
एक साथ मिलकर ये यूनियन बनाई है। ऐसे में देखना ये होगा कि इनकी यूनियन नक्सलियों नेनिपटने में किस हद तक कारगर होती है? Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।