रायपुर। झारखंड के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।इसी सिलसिले में छत्तीसगढ़ की विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक आज शाम को झारखंडके दौरे पर जा रहे हैं ।जहां वे कल धनबाद में होने वाली जनसभा को संबोधित करेंगे ।इसके साथ हीप्रदेश भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं के झारखंड में दौरे का समय मुकर्रर किया गया है ।यह लोगसमय समय पर वहां जाकर चुनावी प्रचार करेंगे इसके लिए पूरा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के सह प्रभारी सांसद रामविचार नेतामझारखंड में लगातार सक्रिय हैं और निरंतर पूरे प्रदेश में दौरे कर रहे हैंं।केन्द्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय व वनौषधि पादप बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रामप्रताप सिंह आगामी 6 मई कोखुंटी लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।. 6 मई को ही पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव व विशेष
See also  ऊर्जानगरी में कहर ढा रही है बिजली कारखानों की राख : भरी बारिश में किसानों के खेत फ्लाई ऐश से हुए लबालब…
आमंत्रित सदस्य ओपी चौधरी रांची संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार की कमान सम्हालेंगेे। 

कौन कब कहां करेगा प्रचार:

गिरिडीह संसदीय क्षेत्र में 12 मई को ही लोकेश कावडिया, विष्णुशंकर मिश्रा, चम्पालाल प्रजापति, सुरेन्द्र पाटनी,आसुतोष दत्ता व बलराम विश्वकर्मा पार्टी का मोर्चा सम्हालेंगे। इसी दिन पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू,प्रदेश कार्य सदस्य द्वय प्रदीप गांधी व प्रीतम साहू, पूर्व विधायक वीरेन्द्र साहू, जगदलपुर निगम में नेता प्रतिपक्षसंजय पांडेय व तोखन साहू जमशेदपुर में पार्टी के चुनाव प्रचार करेंगे ।. 12 मई को ही सिंहभूम संसदीय क्षेत्र मेंप्रदेश कार्य. सदस्य द्वय भरत मटियारा व सतीश लाटिया, पूर्व विधायक त्रय मंतूराम पवार, ब्रह्मानंद नेताम वभोजराज नाग तथा कांकेर भाजपा जिला महामंत्री सतीश लाटिया पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे.। पूर्व मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश भाजपा मंत्री किरण देव और श्याम बिहारी जायसवाल 19 मई को दुुमका संसदीयक्षेत्र में पार्टी चुनाव प्रचार के मोर्चे पर रहेंगे, जबकि इसी दिन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा,
See also  BREAKING: मुंबई के इस शहर में 4 मंजिला इमारत ढहा, कई लोगों के दबे होने की संभावना
कबीरधाम जिला पंचायत के अध्यक्ष संतोष पटेल व शक्कर कारखाना के पूर्व अध्यक्ष रघुराज सिंह राजमहल संसदीयक्षेत्र में पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।