सेंट जोन्स। भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अपने अभियान की शुरूआत वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 अगस्त से यहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज से करेगा। हालांकि उसका यह दौरा तीन अगस्त से फ्लोरिडा में होने वाले दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से शुरू हो जाएगा। वेस्टइंडीज के दौरे में भारत 2019 में विदेशों में एकमात्र टेस्ट सीरीज खेलेगा।

दोनों टीमें दो टेस्ट और तीन टी-20 मैचों के अलावा पांच सप्ताह के इस दौरे में तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेंगी। पहला टेस्ट 22 से 26 अगस्त के बीच यहां विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से सबीना पार्क जमैका में शुरू होगा। इन टेस्ट मैचों से आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की भी शुरूआत भी होगी जो कि अगले दो साल तक चलेगी। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) के मुख्य कार्यकारी जॉनी ग्रेव ने बुधवार को कहा, ”वेस्टइंडीज और भारत के बीच लंबी और आकर्षक प्रतिद्वंद्विता रही है और इस सीरीज में भी खेल के हर प्रारूप में भी रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।”

See also  Tokyo Olympics Opening Ceremony: मनप्रीत सिंह और मेरी काम ने की भारतीय दल की अगुवाई, 25 सदस्य शामिल

सीरीज की शुरूआत टी-20 मैचों से होगी। पहले दो मैच तीन और चार अगस्त को अमेरिका के फ्लोरिडा में लॉडरिल के ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इन दोनों टीमों के बीच तीन साल पहले भी यहां तीन मैच खेले गए थे, जिनमें से दो का ही परिणाम निकला था। दूसरे मैच का बारिश और तकनीकी खामियों के कारण परिणाम नहीं निकल पाया था। सीरीज का तीसरा और अंतिम टी-20 मैच छह अगस्त को गयाना के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी मैदान पर वनडे सीरीज शुरू होगी जिसका पहला मैच आठ अगस्त को होगा। अगले दो वनडे 11 और 14 अगस्त को त्रिनिदाद के क्वीन्स पार्क ओवल में खेले जाएंगे।

भारत को पहले 14 जुलाई को होने वाले विश्व कप के तुरंत बाद वेस्टइंडीज दौरे पर जाना था, लेकिन बीसीसीआई के आग्रह पर सीडब्ल्यूआई ने इसे आगे खिसका दिया। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अगले दो सालो में खेला जाएगा, जिसमें 12 टेस्ट खेलने वाले देशों में से नौ अन्य आठ टीमों में से छह के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज खेलेगी। हर सीरीज में दो से पांच मैच होंगे। हालांकि, हर टीम छह सीरीज खेलेगी (तीन घर पर और तीन घर से बाहर) लेकिन सभी एकसमान टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे।

See also  Ind Vs Ban 1st Test: भारत ने बांग्लादेश को 188 रन से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त