जगदलपुर । बस्तर वासियों से लाखों रुपए की ठगी कर फरार होने वाली चिटफंड कंपनी रोज वैली के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए आयकर विभाग से कंपनी की संपत्ति की जानकारी मांगी है।

साथ ही कंपनी की बस्तर में कोई अन्य प्रॉपर्टी के होने के संबंध में भी कलेक्टर से जानकारी मांगी जा रही है। संपत्ति की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कंपनी की प्रॉपर्टी को कुर्क करने की कार्रवाई करेगी।

जगदलपुर सीएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि ‘साल 2017 में रोज वैली कंपनी के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया गया था। जिस पर चिटफंड अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है और पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।

कोर कमेटी के आरोपियों को लाने की तैयारी:

सीएसपी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कोलकाता में इस कंपनी की कोर कमेटी के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों की ट्रांजिट रिमांड के लिए कोलकाता पुलिस को पत्राचार करने की तैयारी बस्तर पुलिस कर रही है।

See also  CG News: रविवि की सेमेस्टर परीक्षा 20 दिसंबर से, बीएड प्रथम वर्ष की तिथि बाद में घोषित होगी

वर्तमान में इस संबंध में जगदलपुर पुलिस द्वारा आयकर विभाग को पत्राचार किया गया है और पत्राचार के माध्यम से इस कंपनी की प्रॉपर्टी की जानकारी मांगी जा रही है, साथ ही रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी से भी इस रोजवैली कंपनी के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

इसके अतिरिक्त वर्तमान में बस्तर कलेक्टर से बस्तर में इस कंपनी की कोई अन्य प्रॉपर्टी हो तो उसकी जानकारी के लिए भी पत्राचार किया गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।