जगदलपुर। बस्तर जिले के झीरम घाटी से बुरी खबर आ रही है। दरभा घाटी में सीमेंट से लदा ट्रक खाई में गिर गया। ट्रक के नीचे दबने से 5 मजदूरों की हुई मौत, ट्रक ड्राईवर, कंडक्टर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि जगदलपुर से ट्रक में सीमेंट भरकर सुकमा ले जाया जा रहा था। अत्यधिक लोड होने की वजह से अनियंत्रित होकर ट्रक खाई में गिर गया।

 

घटना की जानकारी लगते ही दरभा पुलिस घटनास्थल पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह मजदूरों की लाशों को वाहन से निकाला। पंचनामा कर लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर जांच की कार्रवाई जारी है।

 

 

 

 

 

 

See also  32 लाख की अंग्रेजी शराब जप्त... गोवा से अरुणाचल प्रदेश ना जाकर पहुंचे बस्तर, तीन आरोपी गिरफ्तार