रायपुर। प्रदेश के आम नागरिकों की समस्याओं और उनकी मांगों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब सीधे रूबरू होंगे । मुख्यमंत्री बघेल अब हर बुधवार को जन चौपाल के लिए जरिए प्रदेश की जनता से मिलकर उनकी मांगों और समस्याओं को सुनेंगे और उनके निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को देंगे।

जन चौपाल कार्यक्रम राजधानी रायपुर के मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हर बुधवार को प्रात 11 बजे से आयोजित होगा। जन चौपाल की शुरूआत आगामी 3 जुलाई से हो रही है। जन चौपाल में आम नागरिकों को अपने क्षेत्र की समस्याएं और मांगें सीधे मुख्यमंत्री को बताने का मौका मिलेगा।

See also  पुलिसकर्मियों के बीच जमकर मारपीट : बकरा-शराब पार्टी में ASI पर हॉकी-स्टिक और रॉड से हमला, हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड