रायपुर। कृषि विकास एवं किसान कल्याण जैव प्रौद्योगिकी विभाग(Department of Agricultural Development and Farmers Welfare Biotechnology) की ओर से 5 उप संचालक कृषि एवं 25 सहायक संचालक कृषि रैंक के अधिकारियों और 4 सर्वेयर्स  की तबादला (Posting of 5 Deputy Director Agriculture and 25 Assistant Director Agriculture rank officers and 4 surveyors) सूची जारी की गई है। ये तबादला सूची महानदी भवन(Mahanadi Bhavan) से जारी हुई है। इस तबादला सूची को उप सचिव जेवियर केरकेट्टा ने जारी किया है। इसकी पुष्टि संचालक कृषि टॉमन सिंह सोनवानी ने की। नई लिस्ट के अनुसार नरेंद्र कुमार नागेश उप संचालक कृषि, नारायणपुर को कार्यालय उप संचालक कृषि,कांकेर,बीपी चौबे उप संचालक कृषि, महासमुंद को उप संचालक कृषि, भाटापारा, बलौदाबाजार,एस.के. प्रसाद उप संचालक कृषि सूरजपुर को प्रचार्य, कृषि प्रशिक्षण केंद्र अंबिकापुर, नागेश्वरलाल पाण्डे उप संचालक कृषि कबीरधाम को उप संचालक कृषि बालोद और फागूराम कश्यप सहायक संचालक कृषि गरियाबंद को उप संचालक कृषि गरियाबंद स्थानांतरित किया गया है।

 कौन कहां से किधर देखें पूरी लिस्ट:

Transfer List of agriculture department

See also  छत्तीसगढ़ की बड़ी खबर: सिंहदेव आज भोपाल जाएंगे; दिल्ली से फिर बुलावे के संकेत, सोनिया के फैसले का इंतजार

15 दिनों के भीतर ग्रहण करें कार्यभार:

महानदी भवन से जारी आदेश के मुताबिक नए अधिकारी अपने-अपने पदस्थापना वाले कार्यालयों में आदेश मिलने के 15 दिनों के अंदर चार्ज ले लें। ऐसा नहीं करने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा सकती है। इस बात का जिक्र भी इस आदेश में किया गया है। लगातार हो रहे तबादलों से कृषि विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

लगातार हो रहे ट्रांसफर:

ऐसा नहीं है कि सिर्फ और सिर्फ कृषि विभाग में ही तबादले किए जा रहे हैं। बल्कि तमाम दूसरे विभागों में भी तबादले किए जा रहे हैं। ऐसे में प्रदेश के अधिकारियों में इसी बात को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे में देखना अब ये होगा कि अगली लिस्ट में किन-किन लोगों का नंबर आता है?

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  बड़ा हादसा-एनीकट पार करते बाइक सहित अरपा नदी में बह गया युवक