रायपुर। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का पंचांग

  • दिन: गुरुवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी का राशिफल।
  • आज का दिशाशूल: दक्षिण।
  • आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।
  • आज का पर्व एवं त्योहार: मुक्ताभरण सप्तमी, संतान सप्तमी।
  • आज की भद्रा: रात्रि 08:50 बजे से 06 सितंबर को प्रात: 08:41 बजे तक।

आज का राशिफल

मेष राशि

यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। संबंधों में मधुरता आएगी।

वृष राशि

ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है। कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक मामलों में अज्ञात भय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन राशि

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

See also  अमेरिका ने TikTok के लिए माइक्रोसॉफ्ट के बाद ओरैकल का ऑफर ठुकरा

कर्क राशि

सृजन, निर्माण और शोध की दिशा में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

सिंह राशि

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कन्या राशि

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, पद और प्रतिष्ठा की दिशा में आशातीत प्रगति होगी।

तुला राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें।

धनु राशि

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर राशि

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से व्यावसायिक सफलता मिलेगी।

See also  प्राचार्य को भारी पड़ी लापरवाही, DPI ने किया निलंबित...

कुंभ राशि

उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

मीन राशि

चली आ रही समस्या का समाधान होगा। सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राजनीतिक लाभ लेने में सफल होंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।