नई दिल्‍ली। जीएसटी काउंसिल (GST Council) की बैठक से पहले निर्मला सीतारमण द्वारा कॉरपोरेट टैक्‍स में कमी और मेक इन इंडिया (Make in India) कार्यक्रम को बूस्‍ट करने की घोषणाओं से भारतीय शेयर बाजार (Indian stock market) में आज जबरदस्‍त उछाल देखा जा रहा है। सुबह के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1950 अंकों के उछाल के साथ 38,044.52 अंकों पर कारोबार कर रहा था। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 550.35 अंक उछलकर 11,255.15 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार बाजार में आई यह तेजी एक दशक की सबसे बड़ी तेजी है।

यहां जानें अपडेट्स

3:20 PM: सेंसेक्‍स 1884.05 अंकों की तेजी केे साथ 37,977.52 अंकों पर कारोबार कर रहा था। वहींं, निफ्टी भी 562 अंकों की बढ़त के साथ 11,266.80 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी में शामिल कंपनियों में सबसे ज्‍यादा बढ़त आयशर मोटर्स (13.67 फीसद), हीरो मोटोकॉर्प (12.29 फीसद), अल्ट्राटेक सीमेंट (10.68 फीसद), इंडसइंड बैंक (10.33 फीसद) और एसबीआई (10.20 फीसद) में देखी जा रही है।

3:00 PM: सेंसेक्‍स 1919.13 अंकों की तेजी केे साथ 38012.60 अंकों पर कारोबार कर रहा था। वहींं, निफ्टी भी 563.25 अंकों की बढ़त के साथ 11,268.05 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी में शामिल कंपनियों में सबसे ज्‍यादा बढ़त हीरो मोटोकॉर्प (14.09 फीसद), आयशर मोटर्स (12.48 फीसद), इंडसइंड बैंक (10.72 फीसद) और मारुति सुजुकी (10.50 फीसद) में देखी जा रही है।

See also  कलिंगा विश्वविद्यालय के छात्र ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, अटल नगर, नया रायपुर मॉडल यूनाइटेड नेशन्स 5.0 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

2:32 PM: अभी सेंसेक्‍स 2048 अंकों की तेजी केे साथ 38141.91 अंकों पर कारोबार कर रहा था। वहींं, निफ्टी भी 595.80 अंकों की बढ़त के साथ 11300.60 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी में शामिल कंपनियों में सबसे ज्‍यादा बढ़त हीरो मोटोकॉर्प (13.46 फीसद), आयशर मोटर्स (12.90 फीसद) और मारुति सुजुकी (12.84 फीसद) देखी जा रही है।

2:00 PM: सेंसेक्स 2014.03 अंकों के उछाल के साथ 38,107.50 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 606.35 अंकों की उछाल के साथ 11,311.15 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी की 50 कंपनियों में से 44 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर और 6 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बने हुए थे।

1:45 PM: सेंसेक्स 2002.30 अंकों के उछाल के साथ 38,095.77 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 593.35 अंकों की उछाल के साथ 11,298.15 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी की 50 कंपनियों में से 44 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर और 6 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बने हुए थे।

1:30 PM: सेंसेक्स 1852.36 अंकों के उछाल के साथ 37,945.83 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 553.20 अंकों की उछाल के साथ 11,258 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी की 50 कंपनियों में से 44 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर और 6 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बने हुए थे।

See also  दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 8 मरीजों की मौत

1:11 PM: सेंसेक्स 1858.71 अंकों के उछाल के साथ 37,952.18 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 549.10 अंकों के उछाल के साथ 11,253.90 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी की 50 कंपनियों में से 44 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर और 6 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।

इन कंपनियों के शेयरों में है सबसे ज्यादा तेजी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की 50 कंपनियों के शेयरों में से सबसे ज्यादा तेजी HERO MOTOCO, EICHER MOTORS LIMITED, MARUTI, TITAN, और BHARAT PETROLEUM CORPORATION LIMITED कंपनियों के शेयरों में देखी जा रही है।

इन कंपनियों के शेयरों में है गिरावट

निफ्टी 50 में शामिल कंपनियों में से कुल 6 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई। इनमें ZEE ENTERTAINMENT ENTERPRISES LIMITED, NTPC, TCS, TECH MAHINDRA LIMITED, INFOSYS LIMITED और HCL TECHNOLOGIES LIMITED कंपनियों के शेयर शामिल हैं।

वित्‍त मंत्री द्वारा अर्थव्‍यवस्‍था को मजबूत करने वाली घोषणा करने के बाद शेयर बाजार में कारोबार के दौरान निवेशकों के धन में 5 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 143.45 लाख करोड़ रुपये हो गया है जो गुरुवार को 138.54 लाख करोड़ रुपये था।

See also  कल्याण सिंह की हालत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ, डाक्टरों की निगरानी में हैं पूर्व सीएम

ZEEL और एनटीपीसी गिरावट के साथ कारोबार करते देखे गए

निफ्टी50 में शामिल इंडियाबुल्‍स हाउसिंग फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, आयशर मोटर्स, यस बैंक और टाटा स्‍टील में सबसे अधिक बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, तेजी के इस क्रम में भी ZEEL और एनटीपीसी गिरावट के साथ कारोबार करते देखे गए।

सेंसेक्‍स में शामिल कंपनियों में सबसे अधिक उछाल मारुति सुजुकी (9.28 फीसद), एचडीएफसी बैंक (8.20 फीसद), इंडसइंड बैंक (7.75 फीसद), यस बैंक (6.74 फीसद), एलएंडटी (6.44 फीसद) और हीरो मोटोकॉर्प (6.04) फीसद देखा गया।

सेक्‍टोरल सूचकांकों का हाल

निफ्टी ऑटो में सबसे अधिक 7.37 फीसद की तेजी देखी जा रही है। वहीं निफ्टी बैंक में 6.31 फीसद, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 5.60 फीसद, निफ्टी पीएसयू बैंक में 3.65 फीसद, निफ्टी एफएमसीजी में 3.90 फीसद और निफ्टी फार्मा में 1.78 फीसद की तेजी तेजी देखी जा रही है। सभी सेक्‍टोरल सूचकांक हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।