कोलकाता। बंगाली अभिनेत्री से राजनेता बनी नुसरत जहान का उनके पति निखिल जैन के साथ इस साल 19 जून को ये जोड़ी शादी के बंधन में बंधी थी। पति निखिल जैन के साथ उनका ये पहले करवाचौथ था। नुसरत ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर कई तस्वीरें अपने प्रशंसकों के साथ साझा की हैं। अब हाल ही में पति निखिल जैन के साथ करवा चौथ की उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। जिसमें नुसरत जहां अपने पति के हाथों ट्रेडिशनल लाल पल्लू, सिंदूर और पानी पीते हुए दिखाई दे रही हैं।
वह पिंक सलवार सूट में लाल बंदिनी दुपट्टे के साथ नजर आ रही हैं। दूसरी तरफ निखिल नीले रंग का कुर्ता और पायजामा पहने हुए दिखाई दे रहा है। दोनों ने एक-दूसरे के लिए उपवास रखा था, जिसे एक-दूसरे को पानी पिलाकर खोला।

झेलनी पड़ रही है इस्लामिक कट्टरपंथियों की आलोचना

पब्लिकली हिंदू ट्रेडिशंस को फॉलो करने के लिए नुसरत जहान को कट्टरपंथियों की तरफ से खूब धमकियां मिलती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को जब खीर का भोग लगाकर नवरात्रि समारोह के दौरान दुर्गा पूजा करते देखा गया, तो इस्लामिक कट्टरपंथियों ने उनकी आलोचना भी की।

See also  CG News: बाराती बस और ट्रक में भिड़ंत, एक की मौत, 80 से ज्यादा घायल

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।