इंडिया टीवी और एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल :

नई दिल्ली। महाराष्‍ट्र में शुरुआती रुझानों के अनुसार बीजेपी को 204, कांग्रेस-NCP को 69 और अन्‍य

को 15 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार महाराष्‍ट्र में फिर से

बीजेपी की सरकार बन रही है। बीजेपी प्‍लस को 46 प्रतिशत, कांग्रेस प्‍लस को 37 और अन्‍य को 17 प्रतिशत

वोट मिलने की बात कही गई है। वहीं इंडिया टीवी के सर्वे के अनुसार महाराष्‍ट्र में बीजेपी को 243 , कांग्रेस

को 41 और अन्‍य को 4 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।

 

बता दें, महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान हो रहा है। 19 अक्टूबर चुनाव प्रचार का

आखिरी दिन था। प्रदेश में इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा-शिवसेना गंठबधन और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन

के बीच है। भाजपा जीत के प्रति आश्वस्त है। उसे लगता है कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के

See also  कैश से भरी 4 कारों और हेलीकॉप्टर लेकर काबुल से भागे थे राष्ट्रपति अशरफ गनी, रूसी न्यूज एजेंसी RIA की रिपोर्ट में दावा

बाद देश में पार्टी के पक्ष में माहौल बना है।

 

चुनाव प्रचार में भाजपा ने अपने विकास को मुद्दा बनाया है। उसी समय विपक्षी नेताओं के करप्शन के केस

उजागर हुए। खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी रैलियों में भ्रष्टाचार और विरोधी नेताओं के डी कंपनी से संबंधों

को मुद्दा बनाया था। पार्टी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चेहरा बनाया है। शिवसेना ने भी इस बार बिना

किसी मतभेद के भाजपा के साथ चुनाव प्रचार किया है। वहीं विपक्षी नेताओं का आरोप है कि भाजपा के राज

में विकास नहीं हुआ है। साथ ही असहिष्णुता बढ़ी है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।