अश्लील सीडीकांड की छत्तीसगढ़ में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक :

रायपुर। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मंत्री की कथित अश्लील सीडीकांड मामले में छत्तीसगढ़ की निचली अदालत

में चल रहे ट्रायल पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने मामले की जांच कर रही सबीआई की

ट्रांसफर याचिका पर राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सीबीआई ने मुकदमें को दिल्ली

ट्रांसफर करने का सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। सीबीआई ने कोर्ट में दलील दी की छत्तीसगढ़ में

सुनवाई प्रभावित हो सकती है। जो इस मामले के आरोपी हैं वे सत्ता के शीर्ष पर बैठे हुए है। अश्लील सीडी

का मामला 27 अक्टूबर 2017 का है।

 

सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में दी अर्जी, छत्तीसगढ़ से बाहर हो सीडी कांड की सुनवाई

 

सुपेबेड़ा में राज्यपाल लगाएंगी जनता चौपाल :

गरियाबंद के सुपेबेड़ा में किडनी की बीमारी से हो रही मौत मामले में राज्यपाल अनुसुइया उईके आज सुपेबेड़ा

जाकर आमजनों के साथ चर्चा करेंगी और सरकारी योजनाएं और स्वास्थ्य सुविधाओं का जाएजा लेगी। राज्यपाल

See also  अच्छी खबर- माना में कोरोना के मरीजों के लिए तैयार हुआ अस्पताल

के साथ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी मौजूद रहेंगे। इसके पहले राज्यापल ने सुपेबेड़ा में हो रही मौतों पर चिंता

जाहिर की थी वहीं स्वस्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मौतों के पीछे जेनेटिक बीमारी और डायबिटीज का कारण बताया था।

 

छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद के सचिवालय गठन को राज्यपाल अनुसुइया उईके ने दी स्वीकृति, अदिवासियों के उत्थान के लिए होगा काम

 

चित्रकोट उपचुनाव में 77 फीसदी मतदान-कांग्रेस और भाजपा दोनों ने किया जीत का दावा :

चित्रकोट विधानसभआ उपचुनाव के लिए सोमवार की 77 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। हालांकि मतदान

दलों की आज शाम तक वापसी के बाद आंकड़े 80 फीसदी तक बढ़ सकते है। विधानसभा चुनाव में चित्रकोट

में 80 फीसदी मतदान हुआ था। भाजपा और सत्ताधारी कांग्रेस दोनों पार्टियों ने जीत का दावा किया है।

 

चित्रकोट उपचुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी-सुबह 10 बजे तक 18.30 फीसदी हुआ मतदान

 

महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार!

महाराष्ट्र और हरियाणा में सोमवार शाम वोटिंग खत्म होते ही एक्जिट पोल आ गये जिसमें अधिकांश एक्जिट पोल

में भाजपा का पिछले चुनाव की तुलना में बंपर जीत का पोजेक्शन दिखाया गया है। महाराष्ट्र में एनडीए को 288

See also  बीजेपी छोड़ते ही अन्नामलाई ने चला ऐसा दांव, 10 घंटे में जुड़े 10 लाख लोग, क्या तमिलनाडु की राजनीति में आएगा भूचाल?

सीटी में औसत 213 सीट मिलने का अनुमान है तो वही हरियाणा में 90 विधानसभा सीट में 70 सीट मिलने का

अनुमान दिखाया गया है।

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।