टीआरपी डेस्क। लंदन शहर के एसेक्स में लॉरी कंटेनर से 39 लाशें मिलने से पूरी शहर में सनसनी

फैल गई है। मरने वालों में 38 वयस्क और एक किशोर शामिल है। मामले में 25 साल के एक शख्स

को उत्तरी आयरलैंड से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि ये शख्स उसी लॉरी कंटेनर का ड्राईवर है

जिससे शव बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस लॉरी कंटेनर के ड्राईवर को गिरफ्तार कर उससे

पूछताछ कर रही है।

 

चीफ सुपरीटेंडेंट एन्ड्रयू मरिनर का कहना है कि ये काफी दुखद घटना है जिसमें बड़ी संख्या में लोगों

की मृत्यु हुई है। हमारी टीम घटना के पीछे की असल वजह खोजने में लगी है। हम पीड़ितों के बारे में

भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं वैसे इस सब में काफी समय भी लग सकता है।

बल्गेरिया से आई थी लॉरी

एन्ड्रयू के अनुसार ये लॉरी बल्गेरिया से आई थी और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर ये

See also  सेजबहार में 5 एकड़ सरकारी जमीन पर था कब्जा, राजस्व विभाग ने की कार्रवाई, अब किसानों को खेतों तक जाने में होगी आसानी

शव किनके हैं इतनी बड़ी संख्या में शव कहां से आए हैं। पुलिस ने लॉरी ड्राईवर को हिरासत में ले लिया है

क्योंकि हमें शक है कि इस शख्स के तार इस घटना से जुड़े हैं। पुलिस कस्टडी में उससे लगातार पूछताछ

की जा रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।