रायपुर। चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजमन बेंजाम को मिली जीत पर मुख्यमंत्री

भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली दौरे से वापस

छत्तीसगढ़ लौटने के बाद पत्रकारों से चर्चा में कहा कि चित्रकोट उपचुनाव में जनता ने सरकार के

कामकाज पर वोट दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरगुजा और बस्तर हमारा हुआ। दोनों जगहों से

भाजपा साफ हो गई है। अब कांग्रेस की सीट 69 हुई।

 

वहीँ हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव परिणामों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी और गृह मंत्री

अमित शाह पर तीखा हमला बोला। सीएम ने कहा कि दोनों ही परिणामों से यह स्पष्ट हो चुका है कि

मोदी और अमित शाह की जोड़ी पर जनता का अब विश्वास नहीं रहा. इसलिए त्रिशंकु जैसी स्थिति

बनी है।

 

अपने दिल्ली दौरे को लेकर सीएम ने कहा कि केन्द्रीय मंत्रियों से चर्चा का सकारात्मक लाभ मिलने की

See also  Manipur New CM: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन का खात्मा, युमनाम खेमचंद सिंह होंगे नए CM, विधायकों ने चुना बहुमत दल का नेता

उम्मीद है। बता दें अपने दिल्ली दौरे के दौरान सीएम भूपेश ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी,

राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमन और अर्जुन मुंडा से की थी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।