रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए लिखे गये पत्र को राज्यपाल
अनुसुइया उइके ने भी अपना सैद्धांतिक समर्थन  दिया है. राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर
राज्य की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का अनुरोध किया है।
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रधानमंत्री को लिखी गई चिट्ठी का भी जिक्र किया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री
ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर 2500 रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सहमति देने और सेंट्रल पूल
में 32 लाख मीट्रिक टन चावल लेने की मांग की थी। लेकिन केंद्र ने समर्थन मूल्य पर धान लेने से इंकार कर दिया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में आगामी 15 नवंबर (15 November) से होने वाली धान खरीदी होने जा रही है।

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)  को भी चिट्ठी लिखी है।

उन्होंने अपनी चिट्ठी में कहा था कि धान खरीदी के लिए 2500 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तय करना

See also  Raipur City News: अब आसान होगा नवारायपुर पहुंचना, रायपुर-अभनपुर मेमू ट्रेन को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

अगर केंद्र के लिए संभव न हो तो राज्य सरकार को इस मूल्य पर खरीदी के लिए केंद्र सरकार से सहमति

दे दे। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में अतिरिक्त उत्पादन वाले अरवा और उसना चावल को केंद्रीय

पूल में मान्य करने का भी अनुरोध किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने 30 सितंबर को

केंद्रीय खाद्य मंत्री को भी चिट्ठी लिखी थी, जिसमें सरप्लस चावल उपार्जन किए जाने का अनुरोध किया गया था।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।