टीआरपी न्यूज/पटना। बिहार में छठ पूजा के दौरान हुई दो अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई।

राज्य के औरंगाबाद में घाट पर मची भगदड़ में दो बच्चों की मौत हो गई,

वहीं दूसरी घटना में समस्तीपुर जिले में घाट के पास स्थित मंदिर की दीवार श्रद्धालुओं पर गिर गई।

इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई।

दरअसल, बिहार के औरंगाबाद में शनिवार को छठ पूजा के दौरान घाट पर भगदड़ मच गई,

जिससे दो बच्चों की मौत हो गई।

वहीं, कई लोग इस हादसे में घायल हो गए। घायलों को फौरन ही अस्पताल ले जाया गया।

मरने वालों में पटना के बिहटा का एक छह वर्षीय बच्चा और भोजपुर की एक 18 वर्षीय बच्ची थी।

साथ ही इस घटना में कई लोग घायल भी हो गए। यह घटना सूर्याकुंड में हुई।

दूसरी घटना में राज्य के समस्तीपुर में छठ घाट के पास स्थित मंदिर की दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई।

See also  Sensex Nifty Today: बजट के बाद से ही शेयर बाजार में जोरदार तेजी जारी, निफ्टी 15000 के करीब

इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।