राममंदिर पर फैसले से पहले भाजपा अलर्ट, बैठक में शा​मिल होने डॉ रमन सिंह,

कौशिक विक्रम उसेंडी और पवन साय दिल्ली रवाना।

टीआरपी न्यूज/रायपुर। अयोध्या विवाद मामले में 10 नवंबर से पहले सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने की खबर के बीच भाजपा के

केंद्रीय नेतृत्व सभी भाजपा शासित राज्यों, पूर्व मुख्यमंत्री व आला संगठन नेताओं को दिल्ली तलब किया है।

 

केंद्रीय नेतृत्व ने एक आवश्यक बैठक आज ही नई दिल्ली में आमंत्रित की है, जिसमें भाग लेने के लिए

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी,

प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय नई दिल्ली रवाना हो गए हैं।

 

चर्चा है कि संभावित राम मंदिर के उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए जाने वाले फैसले के बाद की

स्थिति को देखते हुए उक्त बैठक में केंद्रीय नेतृत्व राज्यों के नेतृत्व को कोई दिशा-निर्देश दे सकती है।

 

बता दें कि राममंदिर पर फैसला आने तक भाजपा की मातृ संस्था आरएसएस ने अपने आमागी सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

See also  महतारी वंदन योजना: छत्तीसगढ़ में बड़ा फर्जीवाड़ा, 1000 रुपये की जगह महिला को दिए जा रहे 500 रुपये

वहीं केंद्र सरकार भाजपा शासित राज्यों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी कर सकती है।