रायपुर। समर्थन मूल्य (Support price) पर धान खरीदी (Paddy purchase) को लेकर सरकार की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

जिसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने 5 नवम्बर यानि कल मंत्रालय में तीन महत्वपूर्ण बैैठक (Important meeting) बुलाई है।

पहली बैठक में राज्य के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को बुलाया गया है।

जिसमें सांसदों से चर्चा की जाएगी। दूसरी बैठक में सभी दलों के नेता और पदाधिकारी बुलाया गया है।

तीसरी बैठक में मुख्यमंत्री प्रदेश के सभी किसान संघों के पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य नहीं देने और राज्य सरकार से चावल लेने से इंकार कर देने के बाद मुख्यमंत्री धान खरीदी को लेकर राज्य के सभी पार्टियों (All party meeting) का समर्थन चाहते हैं।

वो इससे पहले प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी नेताओं से अपील कर चुके हैं कि वे भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखें और 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की मांग करें।

See also  'ट्रिपल इंजन' सरकार के बाद भी अटके ₹220 करोड़? जलभराव पर नेता प्रतिपक्ष का बड़ा हमला!

हालांकि इस पूरे प्रकरण में भाजपा ने पहले ही दो टूक कह दिया है कि कांग्रेस ने चुनाव के वक्त अपने बूते पर 2500 रुपये प्रति क्विंटल पर धान खरीदी की बात कही थी।

सर्वदलीय बैठक में अभी भाजपा और जेसीसीजे का रुख साफ नहीं हुआ है कि वे बैठक में शामिल होंगे कि नहीं।

chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।