रायपुर। 2500 रुपये धान के समर्थन मूल्य को लेकर केंद्र और राज्य सरकार तकरार अब रार में बदल रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जाने माने शायर साहिर लुधियानवी की एक नज़्म की दो लाइनें लिख कर

केंद्र के खिलाफ एक प्रकार से जंग का ऐलान कर दिया है।

 

सीएम भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है-

 “हम अम्न चाहते हैं मगर जुल्म के ख़िलाफ़.. हर जंग लाज़िमी है तो फिर जंग ही सही”

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विट के साथ किसी भी तरह के संदर्भ का जिक्र नहीं किया है

लेकिन जिस तरह के मौजूदा राजनीतिक हालात बने हुए है

उससे यही मायने लगाये जा रहे है कि मसला धान के 2500 रुपये समर्थन मूल्य का है

See also  छत्तीसगढ़ बीजेपी जिला अध्यक्षों और प्रदेश कार्यसमिति की सूची जारी, देखें लिस्ट

और राज्य के चावल को केंद्र सरकार ने सेंट्रल पुल लेने से इंकार कर दिया है।

और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी 13 नवंबर से दिल्ली मार्च का एलान कर दिया है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।