बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के रिहायशी कृष्णायन रेसिडेंशियल कॉलोनी के एक सूने मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया।

अज्ञात चोर घर में रखे सामान पर हाथ साफ़ कर फरार हो गए।

मामले की शिकायत थाने तक पहुंच गयी है और फ़िलहाल पुलिस एफआईआर के बाद जांच व कार्यवाही की बात भी कह रही है।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई तस्वीरें

इस पूरे घटनाक्रम को वारदात देने वाले चोरों की अब खैर नहीं है।

ऐसा इसलिए क्योंकि चोरी के प्रयास से घर में घुसे चोरों की हरकत बाकायदा सीसीटीवी फुटेज में कैद हो चुकी है।

ऐसे में पुलिस के लिए चोरों को पकड़ना कोई मुश्किल काम नहीं होगा। अब देखना ये होगा कि आखिर कब

ये शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ते हैं?

मिली जानकारी के मुताबिक कृष्णायन इलाके में रहने वाले विक्की केड़िया के मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

विक्की कुछ जरूरी काम से घर में ताला लगाकर बाहर गए हुए थे,

See also  धमतरी में सरपंच पति को गला रेतकर नक्सलियों ने मार डाला, पर्चे में पुलिस के साथ मिलकर नेटवर्क खड़ा करने का लगाया आरोप

इसी बीच मौके का फायदा उठाकर चोरों ने बड़े ही शातिर तरीके से घर का ताला तोड़ा और

मकान में रखे समान को तीतर-बीतर कर कीमती चीजों पर हाथ साफ़ कर दिया।

बता दें कि बलौदाबाजार जिले के कृष्णायन इलाके में आए दिन चोरी की वारदात बढ़ते जा रही है।

चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि उन्हें पुलिस प्रशासन तक का खौफ नहीं रह गया है।

इतना ही नहीं चोरों ने तो प्रशासनिक अफसरों की नाक में भी दम करके रख दिया है।

जानकारी के मुताबिक चोर प्रशासनिक अफसरों के घरों को भी अपना शिकार बना चुके हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।