सूरजपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी मामले में केन्द्र सरकार के खिलाफ 13 नवम्बर को

दिल्ली में होने वाले आंदोलन को स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री ने अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट

की मुहर के बाद आन्दोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि धान खरीदी मामले में 13 नवम्बर को कांग्रेस कार्यकर्त्ता दिल्ली

जाकर प्रधानमंत्री को चिट्ठी सौंपने वाले थे, लेकिन वर्तमान की स्थितियों को देखते हुए आंदोलन

को स्थगित कर दिया गया है। हालांकि इस इस मामले में बाद में आंदोलन की तारीख निर्धारित

की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या मामले का सबको इसका इंतजार था, न्यायालय ने जो फैसला

किया उसका हम सम्मान करते हैं। साथ ही सभी से अपील करते हैं कि वे शांति व सद्भाव बनाए

रखें। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सभी सम्मान करें।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  Big Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों को दी गई नई जिम्मेदारियां, देखें लिस्ट…