छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे का कारोबार फल फुल रहा है, जिस पर

पुलिस ने अंकुश लगाने का दावा किया है।

 

टीआरपी न्यूज। रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में नशे का

कारोबार लगातार सामने आता जा रहा है, जिस पर पुलिस (Police) ने अंकुश लगाने का दावा तो

करती है। लेकिन दावा तो दावा है। दरअसल रायपुर (Raipur) में चरस की तस्करी करने वाले एक

आदतन आरोपी को राजेन्द्र नगर पुलिस ने 50 ग्राम चरस के साथ हिरासत में लिया है।

 

राजेन्द्र नगर पुलिस ने रविवार को मुखबीर की सूचना मिलने पर चरस सप्लाई का काम करने के आरोप

में जमील रिजवान अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं आरोपी रिजवान से पूछताछ के बाद

आगे की कार्रवाई की।

 

 

राजधानी पुलिस ( Police) के मुताबिक आरोपी जमील रिजवान ने पुलिस को बताया कि वह नशे का

आदी है। अपने लिए ओडिशा से चरस लाया था, लेकिन मुखबीर से मिली जानकारी के आधार पर

See also  शाहीन बाग का एक रास्ता खुला, दो महीने से ज्यादा वक्त से परेशान लोगों को थोड़ी राहत

आरोपी क्षेत्र में चरस की तस्करी करता था। नशे के आदी लोगों को वो चरस सप्लाई कर अवैध

रूप से कमाई करता है।

 

बता दें कि इस मामले में छानबीन जारी :

थाना प्रभारी संजय पुंढीर ने बताया कि आरोपी चरस कहां से आया और कौन कौन इस कारोबार में

संलिप्त है, सभी विषयों पर पुलिस छानबीन कर रही है। प्रदेश में गांजा, चरस समेत और कई तरह

के ड्रग्स ओडिशा सहित अन्य प्रदेश से सफ्लाई हो रही है। इस तरह के मामले लगातार सामने आ

रहे हैं आर आरोपी पकड़े जा रहे हैं। हालांकि पुलिस दावे भी कर रही है कि इस प्रकार के मामले

में पुलिस ठोस कदम उठा रही है।

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  योगी सरकार को झटकाः सुप्रीम कोर्ट का पोस्टर मामले में हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इंकार