सुबह 5 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे घर से

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में सुबह मोर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने जब एक अज्ञात युवक की तैरती हुई लाश देखी तो आननफानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची तेलीबांधा थाना पुलिस ने युवक की पहचान राजेश प्रजापति के रूप में की है। मृतक शंकर नगर के भाजपा पार्षद मनोज प्रजापति का भाई है।

तेलीबांधा टीआई मोहसिन खान ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि तेलीबांधा तालाब में किसी व्यक्ति की तैरती हुई लाश दिख रही है। मृतक युवक की पहचान भाजपा पार्षद मनोज प्रजापति के भाई राजेश प्रजापति के रुप में हुई। बताया जा रहा है कि राजेश सुबह पांच बजे अपने घर से टहलने के लिए निकला था।

मृतक डिप्रेशन में रहता था और लगातार इसकी दवाइयां भी लेता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पीएम रिपोर्ट के बाद आगे पूछताछ की जाएगी।

See also  कोरोना पर लापरवाही बरतने वाले 2 अधिकारियों पर कलेक्टर ने की कार्रवाई, इनको दिया गया पदभार

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।