टीआरपी डेस्क। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट का संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का सपना पूरा होने

जा रहा है।

भंसाली ने उन्हें अपनी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में लीड रोल में कास्ट किया है। हालांकि इससे पहले भंसाली

ने आलिया को सलमान खान के साथ ‘इंशाअल्लाह’ में भी कास्ट किया था लेकिन यह फिल्म बनने से पहले ही बंद

हो गई।

 

भले ही आलिया को ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में कास्ट किया गया हो लेकिन वह इस फिल्म के लिए भंसाली की

पहली पसंद नहीं थीं।

 

प्रियंका को दिया था आफर

बता दें कि यह फिल्म काफी चर्चा में है क्योंकि यह कमाठीपुरा की मैडम कही जाने वाली गंगूबाई कोठेवाली की

जिंदगी पर बन रही है।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले इस रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया जाना था। हालांकि भंसाली के

दिमाग में इस रोल के लिए प्रियंका से पहले एक और ऐक्ट्रेस थीं।

 

See also  Covid 19 से डर कर मेडिकल स्टूडेंट ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान!

रानी मुखर्जी को गंगूबाई बनाना चाहते थे भंसाली

बता दें कि भंसाली फिल्म में रानी मुखर्जी को गंगूबाई बनाना चाहते थे। हालांकि जब रानी के साथ बात नहीं

बनी तो उन्होंने प्रियंका से बात की।

 

उस समय भंसाली ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग कर रहे थे। तब भंसाली की बात प्रियंका के साथ भी नहीं

बनी क्योंकि प्रियंका उसके बाद अपने हॉलिवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गईं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।