संजीवनी सहायता कोष का किया गया है विस्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार अब राज्य के नागरिकों को 20 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा देगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहले से संचालित स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बीपीएल परिवारों को पांच लाख

और अन्य परिवारों को सालभर में 50 हजार रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।

 

नई योजना का लाभ आयुष्मान भारत योजना के तहत दिया जाएगा। यह फैसला शुक्रवार को भूपेश कैबिनेट

की बैठक में लिया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर करीब तीन घंटे चली बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री

टीएस सिंहदेव ने उक्त जानकारी दी।

 

 

सिंहदेव ने बताया कि नई योजना में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल परिवार के साथ ही

सभी प्राथमिक और अंत्योदय राशन कार्डधारी परिवारों को पांच लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। बाकी

परिवारों को 50 हजार की सीमा तय की गई है। अभी यह राशि सभी के लिए 50 हजार तय है।

See also  पल्स पोलियो अभियान कल से, प्रदेश के करीब 36 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

 

सिंहदेव ने बताया कि वे बीमारियां जो योजनांतर्गत शामिल नहीं हैं, या हितग्राही का नाम सूची में नहीं है या नई योजना

अंतर्गत बीमा कवर राशि इलाज के लिए पर्याप्त नहीं है, उन परिवारों के लिए वर्तमान में लागू संजीवनी सहायता कोष

का विस्तार करते हुए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना शुरू करने का निर्णय किया गया।

 

इसमें मुख्यमंत्री के अनुमोदन से प्रति परिवार पांच से अधिकतम 20 लाख रुपए तक के इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।