मुख्यमंत्री से एनएमडीसी के सीएमडी बैजेन्द्र कुमार ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को यहां अपने निवास कार्यालय में एनएमडीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध

निदेशक एन. बैजेन्द्र कुमार से मुलाकात के दौरान कहा कि एनएमडीसी की माईनिंग लीज जो 30 मार्च 2020 को

समाप्त हो रही है उसे राज्य सरकार आगे बढ़ाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने एनएमडीसी से जुड़े विभिन्न विषयों पर कुमार के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि एनएमडीसी

और सीएमडीसी महासमुंद जिले के सरायपाली तहसील के हीरा धारित क्षेत्र में पूर्वेक्षण का काम करेगी।

 

चर्चा के दौरान यह भी तय हुआ की छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा नगरनार इस्पात संयंत्र परियोजना में लगभग

1200 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली हाऊसिंग परियोजना का निर्माण किया जाएगा।

 

इसी प्रकार छत्तीसगढ़ सरकार को एनएमडीसी द्वारा माईनिंग कार्यों से संबंधित जो राशि दी जानी है, उसके संबंध में

भी सहमति बनी है। एनएमडीसी द्वारा खनन से संबंधित 600 करोड़ रूपए की बकाया राशि का भुगतान जल्द ही

See also  10 साल से नहीं मिला जमीन अधिग्रहण का मुआवजा, सड़क पर उतरे किसान

राज्य सरकार को किया जाएगा।

 

चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा शुरू की गई सार्वजनिक क्षेत्र

की नवरत्न कंपनी एनएमडीसी को पूरा सहयोग राज्य सरकार देगी।

 

मुख्यमंत्री ने एनएमडीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक को एनएमडीसी के स्थापना दिवस और हीरक जयंती की

शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर, खनिज संसाधन विभाग के विशेष सचिव पी. अन्बलगन

और एनएमडीसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।